फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: नाबालिग की हत्या कर मांस खाने वाले आरोपी की जेल में बिगड़ी तबीयत, पुलिस लेकर पहुंची अस्पताल

Mon, 09 Mar 2026 07:17 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव में 16 वर्षीय नाबालिग भरत विश्वकर्मा की लोहे की रॉड और हथौड़े से नृशंस हत्या करने वाले आरोपी गुड्डा पटेल की सोमवार दोपहर जिला जेल में अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद जेल प्रशासन ने उसे पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए जिला अस्पताल दमोह भेजा, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार समन्ना गांव में आरोपी गुड्डा पटेल ने सरखड़ी निवासी 16 वर्षीय भरत विश्वकर्मा पर लोहे की रॉड और हथौड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। उसके बाद हथौड़े से सिर फोड़कर उसका मांस खाने लगा था। इश अमानवीय व्यवहार को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा रही थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था। सोमवार दोपहर जिला जेल में बंद आरोपी की तबीयत अचानक बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल दमोह लाकर भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान कुख्यात आरोपी को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी लग गई, जहां मौजूद लोगों में आक्रोश भी देखा गया।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव अमान्य घोषित, हाईकोर्ट के आदेश के बाद रामनिवास रावत होंगे नए MLA

बताया जा रहा है कि आरोपी के हाव-भाव पल भर में बदल जाते हैं। कुछ समय वह आक्रामक हो जाता है, जबकि कुछ ही देर में सामान्य दिखाई देने लगता है। फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन की निगरानी में आरोपी का इलाज कराए जाने के बाद पुनः जेल भेज दिया है। इस सनसनीखेज वारदात को लेकर क्षेत्र में पहले से ही चर्चा का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें