फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमोह में बिजली गिरने से बड़ा हादसा: तीन किशोर चपेट में आए; एक की मौत, दो जिला अस्पताल में भर्ती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Updated Fri, 03 Apr 2026 07:43 PM IST

दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत खंचारी पटी गांव में शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। खेत पर फसल की रखवाली कर रहे तीन किशोर बिजली की चपेट में आ गए। इस घटना में एक किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य का जिला अस्पताल दमोह में उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार खंचारी पटी निवासी विवेक पाल पिता मनोज पाल (10 वर्ष), यशवंत लोधी पिता स्वर्गीय हल्ले लोधी (16 वर्ष) और घनश्याम लोधी पिता स्वर्गीय हल्ले लोधी (15 वर्ष) शुक्रवार सुबह अपने दो अन्य साथियों के साथ खेत में रखी फसल (लांक) की देखरेख कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश के साथ गर्जना होने लगी। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आकर तीनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें-ये कैसा इलाज?: झाड़फूंक के नाम पर महिला से मारपीट, लात-घूंसों से पिटती रही पत्नी और पति चुपचाप देखता रहा

घटना के बाद परिजन और ग्रामीण तत्काल तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल दमोह लेकर पहुंचे। यहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ऐश्वर्या प्रताप सिंह ने घायलों का इलाज शुरू किया। उपचार के दौरान घनश्याम लोधी की हालत गंभीर होने के कारण उसकी मौत हो गई, जबकि विवेक पाल और यशवंत लोधी को अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। घटना से परिजनों में शोक की लहर व्याप्त है। घटना की सूचना मिलने पर दोपहर में नोहटा पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।  

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें