दमोह-पथरिया मार्ग पर खोजाखेड़ी और परसोरिया के बीच गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के तीन गुल्ली निवासी जय पिता संदीप श्रीवास्तव और पथरिया निवासी प्रबल पिता प्रदीप श्रीवास्तव गैस सिलिंडर लेने आए थे। सिलिंडर लेकर दोनों युवक बाइक से वापस पथरिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान खोजाखेड़ी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। आरोपी मौके से भाग निकला। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
ये भी पढ़ें- कनाडा से 21 दिन बाद आया गुरकीरत का शव, मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि; पीड़ित परिवार का बंधाया ढांढस
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल जिला अस्पताल दमोह लाया गया, जहां मौजूद डॉक्टर आरिफ खान और यूवी रेड्डी ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतक रिश्ते में चचेरे भाई बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल के शव ग्रह से निकलकर पंचनामा पोस्टमार्टम कार्रवाई ले बाद परिजनों के सुपुर्द कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।