फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: शॉर्ट सर्किट से तीन मंजिला मकान में लगी आग, गैस सिलेंडर बाहर निकाले, नहीं तो हो सकता था बड़ा हादसा

Fri, 08 Nov 2024 09:24 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र के राय चौराहा पर गुरुवार रात एक तीन मंजिला मकान में शॉर्ट सर्किट से आग भड़क गई। आसपास के लोगों ने जैसे ही धुआं उठता देखा, मकान मालिक कैलाश छिरौल्या को इसकी सूचना दी, जिससे परिवार के सदस्य मकान के बाहर निकल गए। इस बीच पहली मंजिल में आग भड़क गई, वहां कैन में रखा डीजल आग की चपेट में आ गया। गनीमत रही कि लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कमरे के अंदर रखे तीन गैस सिलेंडर बाहर निकाल लिए। यदि, सिलेंडरों में आग लगती तो गंभीर हादसा हो सकता था।

जानकारी के अनुसार, तीन मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर छिरौल्या का कार्यालय है, जिसमें प्रिंटर, तीन सिलेंडर, यूरिया की बोरियां और कुछ अन्य सामग्री रखी हुई थी। रात करीब 9 बजे आसपास के दुकानदारों ने कार्यालय में आग उठती देखी और तुरंत छिरौल्या को सूचित किया। मकान के बगल में स्थित श्याम स्टोर के संचालक ने अपने बोरिंग पंप चालू कर दिया और पानी से आग बुझाने में लोग जुट गए। इसी बीच, सूचना मिलने पर नगर पालिका की फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। दोनों ने मिलकर आग पर तुरंत काबू पा लिया।

छिरौल्या ने बताया कि कार्यालय में रखी सामग्री में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। सिर्फ एक प्रिंटर जल गया और सीलिंग को नुकसान पहुंचा है। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। आग लगने के समय परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर आ गए थे। मौके पर सीएसपी अभिषेक तिवारी, तहसीलदार मोहित जैन और कोतवाली टीआई आनंद राज भी पहुंचे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें