फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: संदिग्ध हालात में मिला काले हिरण का शव, पोस्टमार्टम के बाद जांच के लिए देहरादून भेजा गया विसरा

Tue, 19 May 2026 05:38 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह वन परिक्षेत्र अंतर्गत सिंगपुर के पास एक नर काले हिरण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृत हिरण लगभग चार वर्ष का बताया जा रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हिरण के शव को कब्जे में लेकर दमोह डिपो पहुंचाया, जहां पशु चिकित्सक की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए विसरा जांच हेतु देहरादून भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही हिरण की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने सिंगपुर क्षेत्र में सड़क किनारे एक काले हिरण को मृत अवस्था में पड़ा देखा। जिन्होंने शिकार की आशंका जताई है। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पंचनामा कार्रवाई के बाद हिरण का पोस्टमार्टम कराया।

डीएफओ बोले- प्रथम दृष्टया हृदयाघात से मौत की आशंका
जिला वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) ईश्वर जरांडे ने बताया कि बीती रात कंट्रोल रूम के माध्यम से सड़क किनारे काले हिरण के पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया और हिरण को कब्जे में लिया गया। पोस्टमार्टम कराया गया है, जबकि विसरा जांच के लिए देहरादून भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

पढे़ं: ग्वालियर में ट्विशा जैसा कांड: भाई को फोन कर बोली 'बचा लो', आधे घंटे बाद मिला शव; इंस्टा पर 10 हजार फॉलोअर्स

उन्होंने बताया कि वन अधिनियम के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्रथम दृष्टया हिरण की मौत हृदयाघात से होना प्रतीत हो रही है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। यदि किसी हमले या अन्य कारणों के साक्ष्य सामने आते हैं तो विभिन्न पहलुओं पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

न्यायालय की अनुमति के बाद किया गया अंतिम संस्कार
वन विभाग ने बताया कि न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद मृत काले हिरण का नियमानुसार दमोह डिपो परिसर में विनिष्टीकरण (दाह संस्कार) किया गया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें