फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: खाद लेने लगी किसानों की भीड़, बने भगदड़ के हालात, बंद कराया गया वितरण, अब गोदाम से मिलेगी खाद

Tue, 02 Sep 2025 10:52 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले में खाद वितरण के दौरान लगातार किसानों को प्रदर्शन करना पड़ रहा है। मंगलवार दोपहर स्टेशन चौराहे स्थित एमपी स्टेट एग्रो के कार्यालय में खाद वितरण के दौरान इतनी अधिक भीड़ किसानों की पहुंच गई कि भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने से सड़क पर जाम लग गया और वे शटर उठाकर कार्यालय के अंदर घुस गए। हालात बिगड़ने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और खाद वितरण रोककर गोदाम से खाद वितरण के निर्देश दिए।

किसानों की भीड़ के कारण हालात बिगड़ने की जानकारी मिलते ही कलेक्टर सुधीर कोचर के निर्देश पर नायब तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए खाद वितरण बंद कर दिया और किसानों से व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। एमपी स्टेट एग्रो के डीएमओ साकेत गोस्वामी ने बताया कि कार्यालय में जगह कम होने के कारण स्थिति बिगड़ गई थी। इसलिए मंडी स्थित खाद गोदाम से खाद बांटने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को लगभग 70 किसानों को टोकन दिए गए हैं। इन किसानों को बुधवार से मंडी परिसर में खाद दी जाएगी। बुधवार को 60-70 नए किसानों को भी टोकन दिए जाएंगे, जिन्हें अगले दिन खाद प्राप्त होगी।

परेशानी की वजह
इस साल दमोह जिले में किसानों ने हाइब्रिड मक्का की सर्वाधिक बुवाई की है। इस फसल में तीन बार खाद डालनी पड़ती है। खाद की आपूर्ति कम होने से जिले में यह समस्या उत्पन्न हो रही है। दमोह शहर में भी कई बार किसान खाद न मिलने के कारण प्रदर्शन कर दमोह-सागर स्टेट हाईवे जाम कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें: नीचे सोता रहा परिवार, ऊपर किसी ने काटा बेटी का गला, डोली से पहले उठी अर्थी; जून में हुई थी सगाई

हटा में लगाया था जाम
सोमवार को हटा में खाद न मिलने से नाराज किसानों ने हटा-बतियागढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया था। करीब एक घंटे तक यहां जाम रहा, जिसके बाद अधिकारियों के आश्वासन पर किसानों ने जाम हटाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें