फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: दमोह-छतरपुर हाइवे पर कंटेनर ने ईंटों से भरी ट्रॉली को मारी टक्कर, एक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

Thu, 03 Jul 2025 09:36 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दमोह-छतरपुर हाईवे पर नीमन तिराहा के पास गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार कंटेनर ने ईंटों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्रेक्टर पर बैठे एक युवक की मौके पर मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। घटना के बाद परिजनों ने हाइवे पर जाम लगा दिया जो करीब एक घंटे तक लगा रहा।

यह हादसा उस समय हुआ जब ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार में आ रहे कंटेनर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर सवार कैलाश कुशवाहा (25) निवासी शहजादपुर नीचे गिर गया और उसके ऊपर से कंटेनर चढ़ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और अन्य दो युवक हेमंत पटेल और बद्दू पटेल घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बटियागढ़ लाया गया, जहां पर उनका इलाज किया गया।

ये भी पढ़ें-12 चक्का ट्रक और पिकअप में भिड़ंत, तीन की मौत; दो ने मौके पर तो एक ने अस्पताल में तोड़ा दम

बुरी तरह कुचला शव
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि ट्रैक्टर पर सवार युवक कैलाश का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्काल घटना की सूचना डायल 100 और बटियागढ़ पुलिस को दी। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो अन्य लोग भी घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हादसे की जानकारी जैसे ही परिजनों और ग्रामीणों को लगी वह घटनास्थल पर पहुंच गए और हाईवे पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि ट्रक चालक बेकाबू रफ्तार में वाहन चला रहा था और लापरवाही से टक्कर मारी इसलिए चालक पर ठोस कार्रवाई की जाए। आक्रोशित भीड़ ने मौके पर हंगामा भी किया और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। काफी देर चले प्रदर्शन की जानकारी लगते ही जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मेंद्र कटारे घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से चर्चा की। उन्होंने मौके पर ही समझाइश देकर जाम खुलवाया और अधिकारियों से उचित मुआवजा एवं कार्रवाई करने की बात कही। कटारे ने स्वयं एम्बुलेंस बुलवाकर मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए रवाना करवाया।

ये भी पढ़ें-रात में नहीं दिखा इंदौर-इच्छापुर हाईवे का अधूरा पुल, नीचे गिरकर बाइक सवार दो युवकों की मौत

स्थानीय लोगों ने कहा कि हाईवे पर स्पीड कंट्रोल और ट्रैफिक व्यवस्था नाम मात्र की रह गई है। इस क्षेत्र में कई बार हादसे हो चुके हैं, लेकिन वाहनों की रफ्तार पर कोई निगरानी नहीं रखी जा रही है। लोगों ने यहां ट्रैफिक पुलिस की स्थायी तैनाती और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। बटियागढ़ पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया, वहीं घटना के बाद से ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें