फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: पैर धुलाई मामले में सतरिया पहुंचे कांग्रेस नेता, सवालों पर भड़के विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Updated Wed, 15 Oct 2025 09:58 AM IST

दमोह जिले के पटेरा थाना के सतरिया गांव में एक युवक को पैर धुलवाकर वही पानी पिलवाने से जुड़े मामले में बवाल शांत हो गया है, लेकिन मंगलवार को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के निर्देश पर 3 सदस्यीय टीम सतरिया गांव पहुंची और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। दमोह में प्रेसवार्ता के दौरान विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा पत्रकार के सवाल पर भड़क गए और पूछा कि आप किस पक्ष से हैं। काफी गहमा गहमी के बीच पूर्व विधायक ने बात को संभाला। इस टीम में दतिया विधायक फूल सिंह बरैया, सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और जबलपुर से पूर्व विधायक विनय सक्सेना शामिल थे।

शाम को सतरिया गांव से वापस आने पर इन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जहां सवालों के जवाब देते हुए सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा एक पत्रकार के सवाल पर भड़क गए। पत्रकार ने उनसे पूछा कि पूरे घटनाक्रम में एआई से वीडियो जनरेट कर जूते की माला पहनना कहां तक सही है। इस पर विधायक आवेश में आ गए उन्होंने पत्रकार से पूछा आप किस पक्ष से हैं। इसके बाद कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया, हालांकि बाद में पूर्व विधायक विनय सक्सेना ने बात को संभाला और अपनी बात आगे कहीं।

ये भी पढ़ें- Diwali 2025: इस बार दिवाली पर अमावस्या की पूर्ण रात, पाना चाहते हैं मां लक्ष्मी की कृपा तो इस दिन ही करें पूजन

सबसे पहले पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक विनय सक्सेना ने कहा कि जब आज हम गांव पहुंचे तो पीड़ित युवक और उसकी मां ने कहा कि हमें न्याय चाहिए। पूरा गांव दहशत में है। एक तरफ पूरे गांव में आक्रोश व तनाव है। दूसरी तरफ इस बात की चिंता है कि गांव में कोई बड़ी घटना हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम को लेकर उच्च न्यायालय ने स्वत संज्ञान लेते हुए इस मामले में आरोपियों पर धाराएं बढ़ाने और उस पंचायत में मौजूद लोगों पर एनएसए लगाने का आदेश जारी किया है। विधायक फूल सिंह बरैया ने कहा कि कानून ऐसी इजाजत नहीं देता। एक जाति विशेष के व्यक्ति के साथ सामूहिक रूप से मंदिर में दंड स्वरूप पैर धुलवाकर पानी पिलाना बहुत गलत है। वहां लोग डरे हुए हैं। कोई मिलने को तैयार नहीं है। ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगना चाहिए।

इसके बाद सतना विधायक कुशवाहा ने कहा कि देश में सामाजिक न्याय और समानता का कानून है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जो कमेटी बनाई थी उसके माध्यम से हम यहां पहुंचे हैं। इस एक घटना से पूरा दमोह जिला बदनाम हुआ है। मैं तो चकित रह गया कि वह गांव कुशवाहा समाज बाहुल्य है उसके बाद भी लोग सांस लेने में डर रहे हैं। हम बात कर रहे थे तो वह लोग डर रहे थे। यदि यह वीडियो बाहर नहीं आता तो ऐसा आगे भी चलता रहता।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें