मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक युवक को जबरदस्ती मल खिलाने का मामला सामने आया है। युवक का आरोप है कि जब उसने शिकायत पुलिस से की तो भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है जिसमें लड़की के घरवालों का कहना है कि लड़का उनकी बेटी को परेशान कर रहा था जबकि लड़के का कहना है कि उसका लड़की के साथ काफी वक्त से सम्बन्ध है।