मध्य प्रदेश के जबलपुर में कांग्रेस नेता राजू मिश्रा और उनके करीबी कुक्कू सरदार पर अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना बुधवार रात की है। दोनों को निशाना बनाकर करीब 25 राउंड से ज्यादा फायर किए गए। इस हमले में दोनों की मौत हो गई। फायरिंग का ये पूरा वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया । इस वारदात के बाद पुलिस की तरफ से हमलावरों को पकड़ने के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ।