छिंदवाड़ा जिले के परासिया विकासखंड में अब तक किडनी इन्फेक्शन से नौ बच्चों की मौत हो चुकी है जबकि 13 बच्चों का इलाज चल रहा है... जानकारी के मुताबिक ये मौतें दूषित कफ सिरप पीने के कारण हुई हैं... वहीं अब इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है... एसडीएम ने इस पूरे मामले पर जानकारी दी है... जिसके बाद इन मौतों को लेकर कई सवाल खड़े हो गए.. दरअसल एसडीएम शुभम कुमार यादव ने बताया कि परासिया विकासखंड में 9 बच्चों की मौत किडनी इन्फेक्शन से हो चुकी है जिसमें से 13 बच्चे अभी नागपुर में भर्ती भी हैं और तीन बच्चे गंभीर हालत में है जिला प्रशासन ने शुरुआती तौर पर दो सिरप पर बैन लगा दिया है लेकिन जिन भी बच्चों की मौत हुई है उनमें किसी भी बच्चों का पोस्टमार्टम नहीं किया गया है। एसडीएम का कहना है कि बच्चों को सीधे परिजनों ने नागपुर के अस्पताल में इलाज करवा लिया था और मामला संवेदनशील था छोटे बच्चों के मामले में परिजन भी पीएम से कतराते हैं और हमसे कोऑर्डिनेशन में कमी हुई है...