मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को जयपुर दौरे पर है। उन्होंने जयपुर पहुंचने पर मीडिया से बातचीत में कहा कि नदियों के जल बंटवारे के संबंध में लिया जा रहा निर्णय दोनों राज्यों के लाखों किसानों का जीवन बदलेगा। इस निर्णय से पर्यटन और उद्योग जगत में भी विकास के नए दरवाजे खुलेंगे।