फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: लापरवाही से संकट में जान, फव्वारा चौक पर कार में लॉक हुआ डेढ़ साल का मासूम

Tue, 13 Jan 2026 09:21 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

शहर के सबसे व्यस्त फव्वारा चौक पर सोमवार देर शाम एक पल की लापरवाही बड़ा हादसा बनते-बनते रह गया। यहां शॉपिंग के दौरान माता-पिता की अनजाने में हुई चूक से डेढ़ साल का मासूम बच्चा कार के अंदर लॉक होकर फंस गया। घटना ने कुछ ही देर में राहगीरों और दुकानदारों को चिंता में डाल दिया।

जानकारी के अनुसार माता-पिता बच्चे को कार में बैठाकर पास की दुकानों में खरीदारी करने चले गए थे। इसी दौरान कार की चाबी वाहन के अंदर ही रह गई और ऑटोमैटिक सेंट्रल लॉक सिस्टम सक्रिय हो गया। देखते ही देखते कार लॉक हो गई और मासूम अंदर फंस गया।

मासूम की हालत देख घबराए लोग
कुछ मिनटों बाद जब परिजन लौटे तो कार का दरवाजा नहीं खुला। अंदर बच्चा रोने लगा और उसे घुटन महसूस होने लगी। कार के शीशों से दिखाई दे रहा था कि बच्चा पसीने से तरबतर और बेहद घबराया हुआ है। यह दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोग भी सहम गए और तुरंत मदद के लिए आगे आए। पहले लोगों ने दरवाजा खोलने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए, लेकिन जब कोई उपाय काम नहीं आया तो हालात को देखते हुए कार का कांच तोड़ने का फैसला लिया गया। इसी बीच किसी ने पुलिस को भी सूचना दे दी।

ये भी पढ़ें- सोशल मीडिया से हटाएं हाईकोर्ट लाइव स्ट्रीमिंग के विवादित लिंक, 48 घंटों दिया समय

पुलिस और नागरिकों की तत्परता
कुछ ही देर में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस की मौजूदगी में कार का कांच तोड़ा गया और गेट खोलकर बच्चे को बाहर निकाला गया। बच्चे के बाहर आते ही माता-पिता की आंखों में आंसू आ गए और उन्होंने राहत की सांस ली। मौके पर मौजूद लोगों ने भी बच्चे को सुरक्षित देख संतोष जताया।


 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें