मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में परासिया के कोसमी में जवारे विसर्जन के दौरान एक बुजुर्ग की नाचने के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई, जिसका वीडियो सामने आया है। बता दें कि यह वाक्या 14 अक्तूबर का बताया जा रहा है।
दरअसल, बड़कुही में रहने वाले सुमरन लाल सूर्यवंशी जो कि मध्यप्रदेश विद्युत मंडल बड़कुही में कार्यरत थे। उनके निज निवास स्थान कोसमी में जवारे विसर्जन का कार्यक्रम था। इस दौरान विसर्जन के वक्त नाचते समय अचानक वह गश खाकर गिर गए। उसके बाद उन्हें तत्काल परासिया अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना का वीडियो सामने आया है। घटना को लेकर जानकारी देते हुए उनके बेटे नमन ने बताया कि उनकी हाल ही में एंजियोप्लास्टी हुई थी और एक दिन बाद वह इलाज करने के लिए दोबारा नागपुर जाने वाले थे। लेकिन यह हादसा हो गया।
फिलहाल, 60 साल के बुजुर्ग सुमरन लाल सूर्यवंशी की इस तरह से मौत के बाद उनका परिवार शोक में डूब गया है। 14 अक्तूबर को हुई इस घटना का वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके बाद यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। वहीं, मृतक सुमरन लाल हंसमुख स्वभाव के थे।