फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: रंगपंचमी के रंग में रंगे नकुलनाथ, गाया फाग गीत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Updated Tue, 18 Mar 2025 05:34 PM IST

छिंदवाड़ा जिले में मंगलवार को पूर्व सांसद नकुलनाथ ने अपने समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ रंगपंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया। यह आयोजन राजीव भवन परिसर में हुआ, जहां चारो ओर रंग और गुलाल उड़ता नजर आया। कार्यक्रम के दौरान फाग गायन का भी आयोजन किया गया, जिसमें नकुलनाथ ने कार्यकर्ताओं के साथ लोक गीतों का आनंद लिया। रंगों की बौछार और ढोल-नगाड़ों की धुन पर कांग्रेस कार्यकर्ता जोश में झूमते नजर आए।

रंगपंचमी के इस उल्लासपूर्ण माहौल के बीच नकुलनाथ ने कहा, यह तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि अगले साल यह आयोजन और भी भव्य रूप से मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में कर्मचारियों के 9 साल का इतंजार होगा खत्म, सरकार ने प्रमोशन के लिए बनाए तीन फार्मूले

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रही भारी भीड़
इस आयोजन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकाटे, आनंद बक्षी, पप्पू यादव, नेता प्रतिपक्ष सोनू मागो, महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरण चौधरी, सेवादल अध्यक्ष सुरेश कपाले समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, रंगपंचमी का यह आयोजन सिर्फ एक त्योहार का जश्न नहीं था, बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने और आगामी चुनावों के लिए माहौल तैयार करने का एक संकेत भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें: यहां बंदर और कुत्ते में है गजब का याराना, एक दूसरे के बिना नहीं खाते हैं खाना

छिंदवाड़ा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन?
छिंदवाड़ा कांग्रेस का गढ़ माना जाता है, और ऐसे आयोजनों के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं की एकजुटता को और मजबूत किया जाता है। आने वाले दिनों में इस आयोजन के राजनीतिक मायने क्या होंगे, यह देखने वाली बात होगी।



राजनीतिक समीकरण और कांग्रेस की रणनीति
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, रंगपंचमी का यह आयोजन सिर्फ एक त्योहार का जश्न नहीं था, बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने और आगामी चुनावों के लिए माहौल तैयार करने का एक संकेत भी हो सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें