फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kranti Gaud: वर्ल्ड कप जीतकर लौटी छतरपुर की बेटी क्रांति गौड़ का भव्य स्वागत, हजारों समर्थकों ने लगाए जयकारे

Fri, 07 Nov 2025 06:59 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ के वर्ल्ड कप जीतने के बाद पहली बार अपने गृह जिले छतरपुर पहुंचने पर शहरवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जैसे ही क्रांति खजुराहो एयरपोर्ट पर पहुंचीं, उनके परिजनों, खेल प्रेमियों और समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही क्रांति गौड़ पर फूलों की वर्षा की गई और जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

खजुराहो एयरपोर्ट से छतरपुर तक क्रांति के काफिले में सैकड़ों वाहन शामिल रहे। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। क्रांति तिरंगा ओढ़े सनरूफ से बाहर निकलकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करती नजर आईं। भीड़ में मौजूद बच्चे-बुजुर्ग सभी “क्रांति गौड़ जिंदाबाद” और “भारत माता की जय” के नारे लगा रहे थे।

ये भी पढ़ें- प्रदेश की बेटी क्रांति गौड़ का सीएम ने किया सम्मान, छतरपुर में नया क्रिकेट स्टेडियम बनाने का एलान

छतरपुर पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर पार्थ जायसवाल और एसपी आगम जैन ने क्रांति गौड़ को सम्मानित किया। इस मौके पर भारी पुलिस बल उनकी सुरक्षा में तैनात रहा। वर्ल्ड कप जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए क्रांति गौड़ ने कहा कि यह जीत सिर्फ मेरी नहीं, पूरे बुंदेलखंड की है। मुझे गर्व है कि मैं उस टीम का हिस्सा रही, जिसने देश को वर्ल्ड कप दिलाया। उम्मीद है कि भारतीय महिला टीम आने वाले समय में भी ऐसा ही प्रदर्शन करती रहेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के बाद क्रांति गौड़ चार्टर्ड प्लेन से अपने परिवार सहित खजुराहो पहुंचीं। वहां से उनका रोड शो शुरू हुआ जो अपने पैतृक गांव पहुंचने पर समाप्त होगा। 22 वर्षीय क्रांति गौड़ के स्वागत में जिलेभर में उत्सव का माहौल देखने को मिला। लोगों की भारी भीड़ उनकी एक झलक पाने को बेताब रही। क्रांति अब कुछ दिनों तक अपने परिवार के साथ समय बिताएंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें