फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: पंचर दुकान में घुसी तेज रफ्तार कार, बाल-बाल बचा दुकानदार, बड़ा हादसा टला

Fri, 26 May 2023 12:40 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

छतरपुर में भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है, जहां एक तेज रफ्तार कार टायर और पंचर बनाने की दुकान में घुस गई। हादसे में दुकान में काम कर रहा युवक बाल-बाल बच गया, तो वहीं कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कार चालक नशे में था, जिसने पहले डाकखाने चौराहे पर बाइक चालक को टक्कर मारी और रास्ते में एक दो और लोगों को टक्कर मारते हुए आया है, जो कि बस स्टैंड चौराहे पर आकर इस दुकान में घुस गई। हालांकि गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई लेकिन दुकान पूरी तरह टूटकर बिखर गई।

जानकारी के मुताबिक मामला छतरपुर शहर बस स्टैंड चौराहे का है जहां MTR मंसूरी की पीएचडी टायर सर्विस के नाम से दुकान में एक तेज रफ्तार शेवरलेट कंपनी की बीट कार घुस गई। हादसे के बाद दुकानदार कार के नीचे दबा हुआ था, जिसे लोगों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। मामले की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें