फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: चूल्हे में खौल रहा था पानी, डेढ़ साल का बच्चा खेलते-खेलते पहुंचा और कढ़ाही में जा गिरा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Updated Sun, 14 Dec 2025 05:31 PM IST

छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र ग्राम बमनीघाट में डेढ़ वर्षीय मासूम घर के चूल्हे पर चढ़ी खोलती कढ़ाही में गिरकर गंभीर रूप से 60 परसेंट झुलस गया। बच्चे को परिजनों की मदद से बड़ामलहरा के अस्पताल ले जाया गया। हालत ठीक होने पर उसे घर ले गए जहां एक दिन बाद के हालत बिगड़ने पर इलाज शनिवार की देर शाम जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।

ये भी पढ़ें- महाकाल मंदिर में सोमनाथ के पुरातात्विक अवशेषों के दिव्य शिवलिंगों का मिलन, गर्भगृह में हुआ पूजन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे की घटना है। शैलेष लोधी का डेढ़ वर्षीय पुत्र इतिस घर पर खेल रहा था। घर में रात के खाना की तैयारी हो रही थी और इतिस खेलते हुए वही पहुंच गया और अपनी मां रीना के पास पहुंचते समय वह आग के चूल्हे पर चढ़ी खोलती कढ़ाही में जा गिरा। इतिस को मां ने तत्काल कढ़ाही से निकाला और परिवार के अन्य परिजनों को बुलाया। इतिस के गले से लेकर पेट पैर तक और हाथ गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन अपने निजी वाहन से बच्चे को सामुदायिक अस्पताल लेकर पहुंचे। शनिवार को हालत में सुधार होने के कारण उसे घर लेकर पहुंच गए। लेकिन उसकी हालत बिगड़ने पर शनिवार को दोबारा जिला अस्पताल मैं भर्ती किया है। फिलहाल उसे बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है।

दादा जगत लोधी ने बताया कि उसकी मां खाना बनाने के लिए चने की बाजी के लिए पानी कढ़ाही में गर्म कर रही थी तभी उसका नाती इतिस मां के पास गोद में जाने के लिए दौड़ा उसका कपड़े में पर फंस गया और वह सीधा कढ़ाही में गिर गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें