फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: एटीएम से निकले नकली नोट, आठ हजार की निकासी में फर्जी करेंसी मिलने से मचा हड़कंप; कहां से आए?

Sat, 14 Mar 2026 08:04 PM IST
बुरहानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

बुरहानपुर शहर में एटीएम मशीन से नकली नोट निकलने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे एक युवक को मशीन से फर्जी नोट मिलने पर हड़कंप मच गया। युवक ने तुरंत बैंक प्रबंधन को इसकी जानकारी देते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है। घटना के बाद लोगों में भी चिंता का माहौल बन गया है।

जानकारी के अनुसार, बुरहानपुर निवासी विशाल यादव, जो पशु चिकित्सा विभाग में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं, एटीएम से पैसे निकालने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने एटीएम मशीन से कुल 8000 रुपए निकाले। पैसे निकालने के बाद जब उन्होंने नोटों की गिनती की तो कुल 16 नोट निकले। शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगा, लेकिन जब उन्होंने नोटों को ध्यान से देखा तो उनमें से एक 100 रुपए का और एक 500 रुपए का नोट नकली नजर आया।

इस तरह 8000 रुपए निकालने पर उन्हें करीब 900 रुपए का नुकसान हुआ। विशाल यादव ने बताया कि एटीएम से पैसे निकालने के बाद जब उन्होंने नोटों को गौर से देखा तो दो नोट संदिग्ध लगे, जिन्हें जांचने पर नकली होने की बात सामने आई। इसके बाद उन्होंने तुरंत बैंक को इस घटना की सूचना दी और मामले की जांच की मांग की।

ये भी पढ़ें- MP: पति की मौत के 12 घंटे बाद पत्नी ने भी दुनिया को कहा अलविदा, इस वजह से गई दोनों की जान; एक साथ जली दो चिता

सूचना मिलते ही बैंक प्रबंधन हरकत में आ गया। बैंक द्वारा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही एटीएम मशीन से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा सकते हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर एटीएम मशीन तक नकली नोट कैसे पहुंचे। फिलहाल बैंक अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। वहीं इस घटना के बाद शहर के लोगों में चिंता बढ़ गई है और बैंक से जल्द कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें