फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: दमोह विवाद पर CM का बयान, बोले- धर्मांतरण के कुचक्र चल रहे, कामयाब नहीं होने देंगे

Wed, 07 Jun 2023 02:36 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को दमोह के स्कूल में हुए हिजाब विवाद धर्मांतरण के मामले पर कहा कि प्रदेश में कुछ जगह धर्मांतरण के कुचक्र चल रहे हैं। हम उनको कामयाब नहीं होने देंगे। पूरे प्रदेश में हमने जांच के भी निर्देश दिए, विशेषकर जो शिक्षण संस्थान हैं, चाहे मदरसे चलते हों, अगर गलत ढंग से शिक्षा भी दी जा रही होगी तो हम उसको भी चेक करेंगे। लेकिन दमोह की घटना में तो अब हमारे पास रिपोर्ट आ रही है, मुझे बता दिया गया है। जो बेटियों ने बयान दिए, बाध्य किया गया है उनको ये बहुत गंभीर मामला है।

और जैसा गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा जी ने बताया पहले हम FIR कर रहे हैं, कठोरतम कार्रवाई होगी। भोले-भाले मासूम बच्चे जिनमें समझ ही नहीं पढ़ाई के नाम पर बुला के अगर इस ढंग का प्रयत्न किया जाता है तो हम किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे, ऐसे जिनके इरादे हैं वो कठोरतम दंड पाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें