फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में क्लोरीन गैस का टैंक लीक, चक्कर खाकर गिरे लोग, घरों से बाहर भागे लोग

Thu, 27 Oct 2022 11:03 AM IST
विभा पांडेय वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

राजधानी भोपाल की मदर इंडिया कॉलोनी में गैस फैलने से हड़कप मंच गया। सूचना के बाद मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस भी पहुंच गई। नगर निगम के  अधिकारियों ने बताया कि पानी की टंकी में क्लोरीन की मात्रा ज्यादा होने से गैस बनी और फैल गई। लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने की दिक्कत होने लगी। तीन लोगों को ज्यादा दिक्कत हेने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
नगर निगम की टीम ने जांच की तो पता चला कि इलाके में बने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में लगे 900 किलो के क्लोरीन गैस के सिलेंडर का नोज़ल खराब हो गया था. इसी वजह से उसमें से गैस लीक होने लगी. नगर निगम की टीम ने सिलेंडर को तुरंत पानी में डाला. इस तरह गैस को हवा में मिलने से रोका गया. इसके बाद 5 किलो कास्टिक सोडा डालकर गैस लीकेज को बंद किया गया

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें