फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: नशे में धुत चालक ने लहराई कार, आधा दर्जन लोगों को रौंदा, राहगीरों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

Tue, 06 Jan 2026 06:15 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

राजधानी भोपाल में टीटी नगर थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर रंगमहल चौराहे के पास मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। कुछ घायलों के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कुछ को मामूली चोटें लगी हैं। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अधिकांश को छुट्टी दे दी गई, जबकि दो लोगों को भर्ती किया गया है। कार नानके पेट्रोल पंप होकर जवाहर चौक की ओर जा रही थी।

टीटी नगर पुलिस ने आरोपी कार चालक हरीश मालवीय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हादसे के समय कार चालक शराब के नशे में धुत था। उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों और राहगीरों ने जमकर हंगामा किया और आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें: MP News: खाकी की कोशिशों को मिला समय का साथ, बलि की वेदी से 22 दिन बाद घर लौटा अपहृत मासूम; कैसे बची जान?

कार के पीछे चल रहे कुछ वाहन चालकों ने बताया कि वे करीब दो किलोमीटर से अधिक दूरी तक इस कार के पीछे चल रहे थे। उन्होंने बताया कि कार चालक नशे में था और अनियंत्रित तरीके से वाहन चला रहा था, इसलिए संभावित हादसे से बचने के लिए वे दूरी बनाए हुए उसके पीछे चल रहे थे।

हादसे के बाद जब स्थानीय लोगों ने आरोपी चालक को पकड़ लिया, तो वह नशे में धुत हालत में था और ठीक से बात भी नहीं कर पा रहा था। वह बार-बार सिर्फ इतना ही कह रहा था कि गलती हो गई, उसे छोड़ दिया जाए। टीटी नगर पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही कार के मालिक की जानकारी जुटाकर उसे भी थाने बुलाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें