मध्य प्रदेश के पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) में पदस्थ महिला उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) कल्पना रघुवंशी पर एक दोस्त के घर चोरी करने के आरोप में जहांगीराबाद थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। महिला डीएसपी द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देते हुए सीसीटीवी में कैद हो गई हैं। पुलिस जहां महिला डीएसपी से पूछताछ करने उनकी तलाश कर रही है, वहीं, पुलिस मुख्यालय भी उनकी कुंडली खंगालने में जुट गया है।