फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News : DSP के साले की मौत से मचा बवाल, पुलिस की करतूत भी आ गई सामने!

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के सी-सेक्टर इंद्रपुरी में गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। इसी थाने में पदस्थ दो पुलिसकर्मियों ने बीटेक पास एक युवक को बीच सड़क पर बेरहमी से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। गंभीर हालत में युवक को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि वह अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुका था।

जानकारी के अनुसार, जिस युवक की मौत हुई, उसके जीजा बालाघाट में डीएसपी हैं। साले की मौत की खबर मिलते ही वे तुरंत भोपाल पहुंचे। वहीं घटना की सूचना के बाद वीआईटी सीहोर के डेढ़ दर्जन से अधिक छात्र और परिजन पिपलानी थाने पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया।

मृतक उदित के पिता बिजली विभाग में कार्यरत हैं, जबकि मां शिक्षिका हैं। परिजनों ने बताया कि जिस स्थान पर पुलिसकर्मियों ने उदित के साथ मारपीट की, वहां पास ही एक सीसीटीवी कैमरा लगा था, जिसमें पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। परिवार ने आरोप लगाया कि उदित की हत्या की गई है और दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर न्यायिक जांच कराई जाए।

इस बीच, घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें एक पुलिसकर्मी उदित को पकड़े हुए दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा पुलिसकर्मी उसे डंडे से पीट रहा है।

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए भोपाल (जोन-2) के पुलिस उपायुक्त विवेक सिंह ने बताया कि कांस्टेबल संतोष बामनिया और सौरभ आर्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई उदित की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें