फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhind News: रेलवे ट्रैक पर व्यक्ति ने की आत्महत्या, ट्रेन के चलते ही पटरी पर रख दिया सिर, मौत

Sat, 02 Aug 2025 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति ने ट्रेन के चलते ही पटरी पर अपना सिर रख दिया। ट्रेन का पहिया उसकी गर्दन के ऊपर से गुजरते ही सिर शरीर से अलग हो गया। मृतक की पहचान मनेपुरा गांव के रहने वाले राजीव जोशी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वह पारिवारिक समस्याओं के कारण मानसिक तनाव से जूझ रहा था।

रेलवे पुलिस थाना प्रभारी प्रीतम सिंह भदौरिया ने बताया कि राजीव जोशी करीब एक घंटे से स्टेशन पर बैठा हुआ था। इटावा-कोटा पैसेंजर ट्रेन के आने पर वह ट्रेन में चढ़ा और फिर दूसरी तरफ उतर गया। काफी देर तक घूमने के बाद शाम साढ़े पांच बजे जैसे ही ट्रेन चलने लगी, वह नीचे लेट गया। उसने ट्रैक पर अपना सिर रख दिया।

घटना के बाद आरपीएफ मौके पर पहुंची। स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की पहचान की गई और परिजनों को सूचित किया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

मृतक के भाई दीपक जोशी ने बताया राजीव घर से साढ़े तीन बजे आधार कार्ड लेकर घर से निकले थे। कुछ बताकर नहीं गए कि कहां जा रहे हैं। उनका परिवार ग्वालियर रहता है। लगा कि हो सकता है कि वह उनसे मिलने जा रहे होंगे। दोस्त ने बताया कि जीआरपी से हादसे की सूचना मिली थी। इसके बाद हम मौके पर पहुंचे। स्टेशन पहुंचकर देखा कि बॉडी पटरी पर पड़ी थी। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें