फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhind News: कांवड़ियों से टकराया ई रिक्शा तो लगा दी आग, कांवड़ खंडित होने पर बनी तनावपूर्ण स्थिति

Mon, 16 Feb 2026 03:51 PM IST
भिन्ड ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

भिंड जिले के देहात थाना अंतर्गत NH-719 पर स्थित डीडी गांव के पास उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब कांवड़ खंडित होने की घटना को लेकर कांवड़ियों में आक्रोश फैल गया। घटना के बाद गुस्साए कांवड़ियों ने सड़क पर हंगामा करते हुए एक टमटम (ई रिक्शा) में आग लगा दी।

मिली जानकारी के अनुसार भिंड शहर कांवड़ लेकर जा रहे श्रद्धालुओं का जत्था डीडी गांव से गुजर रहा था। इसी दौरान टमटम कांवड़ से टकरा गई जिससे कांवड़ खंडित हो गई। कांवड़ के खंडित होने की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद कांवड़िए आक्रोशित हो उठे और उन्होंने इसे गंभीर आस्था से जुड़ा मामला बताते हुए विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और कुछ लोगों टमटम को आग के हवाले कर दिया।

ये भी पढ़ें- शिव बारात में विधायक पर कथित हर्ष फायरिंग का आरोप, वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस

टमटम में आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि टमटम चालक किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकला। आक्रोशित भीड़ ने चालक को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन वह भीड़ के हत्थे नहीं चढ़ सका। घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने भीड़ को समझाइश देकर स्थिति शांत कराने की कोशिश की। आगजनी की घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया, हालांकि पुलिस ने स्थिति पर काबू पा लिया।

ड्राइवर को बचाए जाने के बाद भी कांवड़ियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। आरोप है कि उन्होंने ई-रिक्शा में आग लगा दी। कुछ ही देर में ई-रिक्शा धू-धू कर जल उठा और पूरी तरह खाक हो गया। आगजनी से गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह नष्ट हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद डिडी गांव और आसपास के इलाकों में तनाव है। फिलहाल पुलिस निगरानी बढ़ाए हुए है और आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें