फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Betul News: वर्कशॉप में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Thu, 27 Feb 2025 09:55 PM IST
बैतूल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना एक ट्रैक्टर वर्कशॉप के अंदर हुई, जहां कुछ लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटा और उसे जमीन पर भी पटका। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, घटना 25 फरवरी को चिचोली थाना क्षेत्र में हुई, जहां हरदेव यादव नामक युवक पर बबलू यादव ने हमला किया। बताया जा रहा है कि यह विवाद एक पुराने वीडियो के वायरल होने को लेकर हुआ है। हालांकि, पीड़ित हरदेव यादव का कहना है कि उसने ऐसा कोई वीडियो शेयर नहीं किया था, लेकिन आरोपियों को संदेह था कि पहले के कुछ वीडियो उसने सोशल मीडिया पर डाले थे। इसी शक के चलते वर्कशॉप में उसकी पिटाई कर दी गई।
 
वायरल वीडियो में यह साफ दिख रहा है कि युवक पर हमला किया जा रहा है, जबकि कुछ लोग इस पूरी घटना को रिकॉर्ड कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी बबलू यादव के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 296, 115/2, 351/2 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

कार्रवाई शुरू की 
एडिशनल एसपी कमला जोशी का कहना है कि यह मामला चिचोली थाना क्षेत्र का है, और पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
   

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें