फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bandhavgarh Tiger Reserve: बाघ का दीदार करने गए सैलानियों को दिखा भालू, मस्त चाल देखकर रोमांचित हुए लोग

Wed, 01 Mar 2023 10:19 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व  में बड़ी संख्या में सैलानी बाघों का दीदार करने के लिए आते हैं। पर्यटक अक्सर यहां बाघ, बाघिन और शावकों को देखकर रोमांचित हो उठते हैं, लेकिन जब उन्हें कोई और वन्यजीव नजर आता है तो उनकी खुशी बढ़ जाती है। हाल ही में सफारी में गए पर्यटकों को भालू का दीदार हुआ। भालू को देखते ही पर्यटक उत्साहित हो गए। पर्यटक जंगल में सैर कर रहे थे, इसी दौरान भालू को जिप्सी की हलचल महसूस हुई और वह जंगल की ओर चला गया। इसी दौरान पर्यटकों को यह नजारा देखने को मिला।

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मगधी जोन में मंगलवार को पर्यटक सफारी में भालू को देखकर काफी रोमांचित हुए और भालू का वीडियो बना लिया। जहां बाधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मगधी जोन में सफारी में गए पर्यटक जंगल में सैर कर ही रहे थे कि अचानक झाड़ियों भालू दिखाई दिया। जब पर्यटक अपने घर की तरफ रवाना हो रहे थे, तभी भालू के जंगल जाते-जाते पर्यटकों को उसका दीदार हुआ और भालू भी बार-बार पर्यटकों की तरफ देखकर जंगल की ओर जाता जा रहा था। पर्यटकों ने सोशल मीडिया पर भालू का वीडियो पोस्ट किया है। पर्यटकों के लिए ये नजारा इसलिए भी खास था कि जंगल में सभी वन्य प्राणी देखने को मिल जाते हैं। भालू के दीदार बहुत ही कम होते हैं और भालू जंगल में और दिन में बहुत ही कम दिखाई देते हैं। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें