फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: दमोह के देवलाई गांव में घुसा भालू, खेत में भागते आया नजर, दहशत में ग्रामीण

Sun, 14 May 2023 12:31 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर जोन में शामिल दमोह के मडियादो क्षेत्र के देवलाई गांव में रविवार सुबह भालू दिखाई दिया, जिसके बाद गांव ने अफरा तफरी के हालात बन गए। इसके बाद पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन को सूचना दी गई। बता दें, देवलाई गांव के एक खेत में भालू दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने दूर जाकर भालू को देखा और कुछ लोगों ने मोबाइल में भालू के भागने का वीडियो अपने कैमरे में कैद किया। इसके बाद मडियादो पुलिस सहित वन प्रबंधन को सूचना दी गई, जब से मडियादो को पन्ना टाइगर रिजर्व में शामिल किया गया है, तभी से यहां आए दिन जंगली जानवर देखने मिल जाते हैं। ग्रामीणों ने कई बार तेंदुए को मडियादो में देखा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें