फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barwani News: बारिश में ओवरफ्लो हुए नाले में बाइक समेत बहा युवक, लोगों ने रस्सियों से खींचकर बाहर निकाला

Sun, 22 Jun 2025 10:12 PM IST
बड़वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी

मानसून की शुरुआती बारिश में ही बड़वानी में एक बाइक सवार युवक के साथ हादसा हो गया। यहां बारिश के पानी से भरे नाले में युवक अपनी बाइक समेत गिर गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को रस्सी की मदद से बाहर निकाला, इसके बाद नाले में बही उसकी बाइक को भी रस्सी से खींचकर बाहर निकाला गया। घटना पाला बाजार क्षेत्र की है, जहां बारिश के कारण नाले में पानी ओवरफ्लो हो रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ।
 
बड़वानी में एक बाइक सवार युवक नाले की छोटी पुलिया पार करते समय असंतुलित होकर बाइक सहित नाले में गिर गया। ग्राम अंजराड़ा निवासी अनिल घरेलू सामान खरीदने के लिए झंडा चौक से पाला बाजार की ओर जा रहा था। इस दौरान पुलिया से टर्न लेते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नाले में गिर पड़ा। तेज बहाव के कारण युवक और उसकी बाइक बहने लगे।

ये भी पढ़ें: अमर उजाला संवाद पहली बार मध्य प्रदेश में, 26 जून को भोपाल में जुटेंगी हस्तियां
 
वार्ड पार्षद बाबूभाई धनगर और अन्य स्थानीय लोगों ने घटना को देखकर तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई। उन्होंने पहले युवक को बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। इस दौरान युवक की बाइक नाले के बहाव में आगे निकल गई थी, जिसे कांग्रेस नेताओं और स्थानीय लोगों ने रस्सियों की मदद से बाहर निकाला। हादसे में अनिल को सीने, पैर और हाथों में चोटें आईं हैं।

कांग्रेस नेताओं ने जताई नाराजगी
घटना के बाद कांग्रेस नेता नितिन यादव ने बताया कि शहर के व्यस्ततम पाला बाजार क्षेत्र में स्थित नाले में पानी ओवरफ्लो हो रहा था। समय पर सफाई न होने के कारण नाले में जमी मिट्टी और गाद के चलते पानी सड़कों पर बहने लगा था। यह मार्ग शहर का स्टेट हाईवे है, जहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने मांग की है कि नाले पर सेफ्टी रिंग और जालियां लगाई जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें