फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barwani News: महिला आरक्षक के पति ने नर्मदा में लगाई छलांग, रातभर पेड़ पर बैठा रहा, सुबह SDRF ने निकाला बाहर

Sat, 29 Nov 2025 04:42 PM IST
बड़वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी

बड़वानी जिला मुख्यालय के पास शुक्रवार शाम को एक युवक ने छोटी कसरावद स्थित बड़े पुल से नर्मदा नदी में छलांग लगा दी। शहर पुलिस थाना से शाम करीब 7.15 बजे एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति नदी में कूद गया है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम प्रभारी मुकेश मीणा के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची। देर शाम अंधेरा बढ़ जाने के कारण टीम प्रारंभिक सर्चिंग के बाद लौट गई।

शनिवार सुबह एसडीआरएफ टीम कसरावद पुल पर दोबारा पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सर्चिंग के दौरान टीम को वह व्यक्ति पुल से करीब एक किलोमीटर दूर, नदी किनारे झाड़ियों के बीच एक पेड़ पर बैठा हुआ दिखाई दिया। टीम ने बोट की मदद से युवक को सुरक्षित बाहर निकाला और उसे मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा।

ये भी पढ़ें- Maulana Madani: 'लव जिहाद' जैसे शब्दों पर मौलाना महमूद मदनी ने जताई आपत्ति, सुप्रीम कोर्ट पर की विवादित टिप्पणी

मुकेश मीणा ने बताया कि शुक्रवार शाम कसरावद पुल से कूदने के बाद अंधेरा होने से युवक की तलाश नहीं हो पाई थी। शनिवार सुबह जब टीम ने तलाश शुरू की तो वह युवक कसरावद पुल से करीब एक किमी दूर सात मात्रा स्थल के पास नदी में स्थित एक पेड पर बैठा दिखाई दिया। वह रातभर पेड़ पर बैठा रहा।

टीम ने उसे सुरक्षित निकाला। मुकेश मीणा ने बताया कि युवक की पहचान शहर की डीआरपी लाइन निवासी हीरालाल बर्डे 38 वर्ष के के रूप में हुई है और उसकी पत्नी बड़वानी कोतवाली में महिला आरक्षक हैं। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इस संबंध में पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें