फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Terror Attack: अशोकनगर में आतंक के खिलाफ उबाल, आतंकवाद के पुतले के साथ जलाया पाकिस्तान का झंडा

Fri, 25 Apr 2025 07:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हर एक देशवासी के अंदर गुस्सा है। हमले में मारे गए बेगुनाहों के प्रति संवेदनाएं हैं। अशोकनगर में सकल हिन्दू समाज के बैनर तले शुक्रवार को शहरवासियों ने गांधी पार्क पर एकत्रित होकर न केवल मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, अपना आक्रोश भी व्यक्त किया और इस मौके पर विरोध स्वरूप आतंकवाद के पुतले सहित पाकिस्तान का झंडा भी जलाया गया।

ये भी पढ़ें- प्रोफेशनल एक्सपर्ट की योग्यता के बिना बनाया गए अध्यक्ष और सदस्य, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

दरअसल बीते 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों के द्वारा बेगुनाह 26 पर्यटकों की नृशंस हत्या कर दी थी। इस घटना से पूरे देश में गुस्सा है। हर एक देशवासी बदला चाहता है। वहीं मारे गए बेगुनाहों के प्रति संवेदनाएं भी हैं। इस मामले को लेकर अशोकनगर में सकल हिंदू समाज के बैनर तले सभी समाजों के लोगों ने गांधी पार्क पर प्रदर्शन किया। वहीं, सुबह के समय सांकेतिक बाजार बंद भी रहा। प्रदर्शन के दौरान सभी समाजों के प्रतिनिधियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किया। इसके बाद विरोध स्वरूप आतंकवाद का पुतला दहन किया गया।

ये भी पढ़ें- पहलगाम घटना के विरोध में लोगों ने किया शहर बंद, आतंकियों के लिए की सख्त सजा की मांग

बता दें कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों के ऊपर उनका धर्म पूछकर किए गए हमले के बाद से ही देश भर के लोगों में आतंकवाद में विरुद्ध गुस्सा है और वे लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान से ऑपरेट होने के आरोप लगने के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भी विरोध प्रदर्शन किया गया है। वहीं अशोकनगर में शुक्रवार को आतंकवाद का पुतला जलाने के साथ साथ पाकिस्तानी झंडे को भी आग के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें