फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agar Malwa News: आगर में पकड़ाई नकली घी की फैक्टरी, तेल के मिश्रण से बना रहे थे

Sun, 27 Oct 2024 08:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा

आगर मालवा जिले के नागरिकों को त्योहारों के दौरान गुणवत्तापूर्ण और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। जिसके तहत राजस्व, खाद्य सुरक्षा विभाग, नापतौल और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम जिले में गुणवत्ताहीन और अमानक स्तर की खाद्य सामग्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। बीते शनिवार को एसडीएम आगर किरण बरवड़े, तहसीलदार आलोक वर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएल कुंभकार और आनंद चांगोड द्वारा सूचना मिलने पर आगर जिला मुख्यालय से लगे ग्राम आवर में अवैध तरीके से संचालित वनस्पति घी फैक्टरी पर कार्रवाई की गई। इस फैक्टरी से बड़ी मात्रा में केमिकल युक्त घी जब्त किया गया। 

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि आगर निवासी आशीष कसेरा द्वारा चैनसिंह के मकान में श्री रामदेव किचन स्पेशल, शिवम किचन स्पेशल, अमुज, हेलो डेयरी आदि नाम से घी की पैकिंग की जा रही थी। उक्त व्यक्ति द्वारा आगर और इंदौर रिटेलर के नाम से दो लाइसेंस लेकर घी की पैकिंग की जा रही थी। मौके पर टीम ने 7000 विभिन्न प्रकार के तेल, वनस्पति और उनके मिश्रण (अनुमानित मूल्य 31 लाख 50 हजार रुपये) और लगभग 5500 लीटर घी (मूल्य प्रति लीटर 450 रुपये) कुल 24 लाख 75 हजार रुपये का जब्त किया है। फैक्टरी को सील कर जांच की जा रही है। 

एसडीएम किरण वरवड़े ने बताया कि टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान गोदाम में बड़ी मात्रा में वनस्पति और अन्य तेल के मिश्रण से तैयार नकली घी पाया गया। दोनों व्यक्तियों के पास लाइसेंस भी नहीं था। फैक्टरी में अवैध रूप से नकली घी बनाया जा रहा था। माल को जब्त कर गोदाम को सील कर दिया गया है और घी के सैंपल को जांच के लिए भोपाल लैब भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। बिना लाइसेंस के कारखाना चलाने पर भी एफआईआर दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें