फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agar Malwa News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बछड़े की मौत, हिंदू संगठन ने किया नगर परिषद का घेराव, देखें वीडियो

Fri, 16 Aug 2024 09:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा

मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिले में लगातार सड़क पर बैठने वाले गौवंश या तो हादसे का कारण बन रहे हैं या हादसे का शिकार हो रहे है, ऐसा ही एक ताजा मामला आगर जिले में भी देखने को मिला है जहां बीती रात अज्ञात वाहन से एक गाय के बछड़े की मौत हो गई। इसके विरोध में गौवंश के संरक्षण के लिए हिंदू संगठन के कार्यकर्ता नगर परिषद को घेरकर धरने पर बैठ गए।

जानकारी के मुताबिक आगर मालवा जिले के नगर परिषद सुसनेर के कार्यालय के बाहर मृत गाय के बछड़े को सड़क पर रखकर हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी भी की। बता दें कि बीती रात सुसनेर में एक गाय के बछड़े को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस मृत बछड़े को लेकर पहुंचे प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि नगर में सड़कों पर भटक रहे गोवंश को सुसनेर के समीप स्थित कामधेनु गौ अभ्यारण सालरिया भेजा जाए। सड़क पर धरने की जानकारी लगने पर सुसनेर तहसीलदार विजय सैनानी, थाना प्रभारी गगन बादल, सीएमओ ओपी नागर मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर लिखित आश्वासन दिया। ट्रकों को मंगाकर गायों को गौ अभ्यारण भेजने की व्यवस्था की। इसके बाद प्रदर्शन खत्म किया गया।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें