फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agar Malwa News: सीएम मोहन यादव का दौरा स्थगित, काले झंडे दिखाने से पहले ही हिरासत में लिए गए NSUI कार्यकर्ता

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, आगर-मालवा Updated Tue, 10 Dec 2024 09:39 PM IST

मध्यप्रदेश के गुना जिले में मंगलवार को आगर जिले में पहुंचने से पूर्व ही प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का दौरा स्थगित हो गया, जिसकी जानकारी वीडी शर्मा के द्वारा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के पश्चात मीडिया को दी गई। वहीं, इसके पूर्व ही सीएम को काले झंडे दिखाने के लिए खड़े एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पहले ही हिरासत में ले लिया था।

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव मंगलवार को आगर जिले के दौरे पर आने वाले थे। उनके आने से पूर्व ही शाम पांच बजे के लगभग आगर के बस स्टैंड पर मुख्यमंत्री पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए उन्हें काले झंडे दिखाने के लिए खड़े कांग्रेस की छात्र शाखा एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एनएसयूआई के राष्ट्रीय महासचिव अंकुश भटनागर के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने के लिए खड़े थे। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई, जिसके बाद पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं का कहना था कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगर जिले के साथ धोखा किया है। यहां पर किए गए एक भी वादे पूरे नहीं हुए हैं। इस दौरान एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष इमरान अली विष्णु गुर्जर, राहुल मेघवाल सहित अन्य एनएसयूआई के कार्यकर्ता मौजूद रहे।वहीं, देर शाम मुख्यमंत्री के बगैर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आगर मालवा पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि कार्यक्रम कैंसिल नहीं हुआ है।कार्यालय के भूमिपूजन में सम्मिलित होने के लिए मैं आया हूं। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर टेक ऑफ नहीं कर सकता था और उन्हें कैबिनेट की मीटिंग में भी जाना था, इसलिए वे चले गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें