नए साल में हुई योगी आदित्यनाथ सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में अखिलेश यादव की पिछली सरकार का एक और फैसला बदल दिया गया। योगी कैबिनेट ने फैसला लिया है कि अब निकायों में खाली पड़े करीब ढाई हजार पदों पर आयोग भर्ती करेगा। इसके अलावा यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के गठन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई।