फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी दर्शन पार्क से निकाले गए कर्मियों को नहीं मिला वेतन, जनता अदालत में समस्या लेकर पहुंचे पीड़ित

राजधानी लखनऊ में गुरुवार को गोमती नगर स्थित एलडीए आफिस में जनता अदालत लगाई गई। इसमें अधिकारियों ने लोगों समस्याएं सुनीं। उनके निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देश दिए। शशिकांत वर्मा ने बताया कि यूपी दर्शन पार्क से निकाले गए कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन नहीं मिला। इसके निस्तारण के लिए जनता अदातल में पहुंचे थे। शिकायत लेकर पहुंचे जितेंद्र ने बताया कि बसंतकुंज योजना में उन्हें पीएम आवास आवंटित है। घर के सामने तीन कब्र बनी हैं। अब वह रह नहीं पा रहे हैं। कब्र हटवाने के लिए दो साल से दौड़ रहे हैं। लेकिन, कुछ नहीं हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें