फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:रक्षा बंधन विशेष: 500 रुपये से लेकर दो लाख तक की राखियां सराफा बाजार में उपलब्ध

इस बार रक्षाबंधन के त्योहार के लिए चौक सराफा बाजार में चांदी और सोने की राखियां उपलब्ध हैं। चौक सराफा एसोसिएशन के महामंत्री विनोद माहेश्वरी ने बताया कि इस बार सराफे में चांदी और सोने की राखियां बाजार में उपलब्ध हैं और डायमंड की राखियां भी मिल रही हैं। चूंकि चांदी और सोने की कीमतें काफी बढ़ गई हैं इसलिए हल्की वजन की राखियों की मांग ज्यादा है। इसके आलावा विभिन्न डिजाइन की राखियां उपलब्ध हैं जैसे कि - ओम नमः शिवाय राखी, क्रिश राखी, वीरा राखी, डिज़ाइनर राखी, शिवाजी महाराज राखी, डोरमैन कंप्यूटर राखी, मिक्की हाउस राखी, श्री जय श्री राम, जय श्रीकृष्ण, स्वस्तिक राखी, छत्रपति शिवाजी महाराज, गणेश जी की मुद्राएं, श्री श्याम, ओम रुद्राक्ष श्री ओम, सिंघम ब्रदर, डायमंड ब्रो, आई हार्ट ब्रो,बेस्ट ब्रो, गोल्ड ब्रो, हाईफाई ब्रो व अन्य प्रकार की राखियां। इन राखियों की विभिन्न डिज़ाइन और वजन के अनुसार कीमतें तय की जाती हैं। चांदी में राखी 500 से 3000 रूपये तक हैं। सोने की राखी 10 हजार से 1 लाख तक और डायमंड की राखी 20 हजार से 2 लाख तक व आवश्कता अनुसार उपलब्ध हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें