फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: यूजीसी के फैसलों के खिलाफ सड़कों पर उतरी सवर्ण आर्मी, दी आंदोलन की चेतावनी

यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के नए प्रावधानों के विरोध में सवर्ण आर्मी का आक्रोश खुलकर सड़कों पर दिखाई दिया। सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौराहे से कलेक्ट्रेट परिसर तक करीब डेढ़ घंटे तक जबरदस्त विरोध आंदोलन चलाया। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने यूजीसी के फैसलों को छात्र, शिक्षक और समाज विरोधी बताते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडेय ने कहा कि यूजीसी के नए नियम शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने वाले हैं और इससे मेधावी युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही इन फैसलों को वापस नहीं लिया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि आंदोलन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन नारेबाजी और आक्रामक तेवरों ने प्रशासन की चिंता जरूर बढ़ा दी। सवर्ण आर्मी के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक यूजीसी के विवादित प्रावधानों को पूरी तरह वापस नहीं लिया जाता। इस दौरान अवध केसरी सेना सहित विभिन्न संगठनों के लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें