फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: विधानसभा घेराव करने पहुंचे ग्राम रोजगार सेवक, पुलिस ने रोककर ईको गार्डन भेजा

लखनऊ में अपनी मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव करने पहुंचे ग्राम रोजगार सेवकों को पुलिस ने रास्ते में रोक दिया। प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर लगभग 40 बसों से ईको गार्डन भेजा गया। इसके बावजूद बड़ी संख्या में ग्राम रोजगार सेवक त्रिलोकीनाथ मार्ग पर जुटे रहे और विधानसभा की ओर बढ़ने का प्रयास करते रहे। प्रदर्शनकारी लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित रखते हुए प्रदर्शनकारियों को निर्धारित स्थल पर भेजने की कार्रवाई जारी रखी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें