हजरतगंज चौराहे से विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर रन फॉर वंदे भारत का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यह मार्च हजरतगंज से शुरू होकर साहू सिनेमा होते हुए परिवर्तन चौक चौराहे तक पहुंचा और वहां से हजरतगंज चौराहे पर आकर समाप्त हुआ।