लखनऊ के इंदिरानगर स्थित विकास भवन परिसर में सौरभ नर्सरी द्वारा वन सप्ताह के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। समारोह में सौरभ नर्सरी के प्रोपराइटर के.जे. त्रिपाठी, सीएसआईआर के निदेशक डॉ. अजीत कुमार शासने, पूर्व कुलपति डॉ. भूमित्र देव, लखनऊ विश्वविद्यालय की पूर्व प्रोफेसर डॉ. उषा बाजपेई तथा आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का आह्वान किया।