लखनऊ के विकासनगर में हुए अग्निकांड के बाद आराधना मिश्रा मौके पर पहुंचीं और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने हादसे पर दुख जताते हुए पार्टी की ओर से एक लाख रुपये की सहायता देने का आश्वासन दिया। साथ ही सरकार से प्रत्येक पीड़ित परिवार को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने और घटना की जांच के लिए कमेटी गठित करने की मांग की। यह आग थाना क्षेत्र स्थित विन पैलेस के पास बसी झुग्गी-झोपड़ी में लगी थी, जिसमें कई परिवार प्रभावित हुए।