फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बोले- योग को जन-जन तक पहुंचाने का श्रेय प्रधानमंत्री को

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर ममता चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित योग शिविर में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग आज एक वैश्विक जनआंदोलन का रूप ले चुका है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया योग का अभियान अब घर-घर तक पहुंच गया है। योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन और स्वस्थ जीवनशैली का आधार भी है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से भारत की प्राचीन संस्कृति और परंपरा को विश्व स्तर पर नई पहचान मिली है। आज दुनिया के अनेक देश योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें