उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में पंडित विकल्प देने को लेकर हुए विवाद में दीपक शर्मा ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की और कहा कि एफआईआर न दर्ज की गई तो आत्मदाह किया जाएगा। बुलंदशहर निवासी दीपक शर्मा को हिरासत में लेकर पुलिस थाने ले गई।