फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: दोपहर की बारिश से कैंट रोड पर मौसम सुहाना, लोगों को गर्मी से राहत

Akash Dwivedi Updated Sat, 04 Jul 2026 02:50 PM IST

लखनऊ में शनिवार दोपहर करीब 1:40 बजे कैंट रोड स्थित कमांड हॉस्पिटल के पास अचानक हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। तेज धूप और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। बारिश के दौरान वाहन चालकों को धीमी रफ्तार से गुजरना पड़ा, जबकि राहगीरों ने छाता और बारिश से बचाव के अन्य साधनों का सहारा लिया। मानसून सक्रिय होने के बाद राजधानी में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें