ठाकुरगंज की घास मंडी स्थित बाबा गोमतीदास मंदिर से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और जय जगन्नाथ के जयकारों के बीच भक्तों ने रथ खींचकर अपनी आस्था व्यक्त की। पूरे मार्ग पर भजन-कीर्तन और धार्मिक माहौल बना रहा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर रथयात्रा का स्वागत किया। आयोजन को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।