फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया शव

जानकीपुरम थाना क्षेत्र में नौवां खेड़ा क्रासिंग के पास रविवार करीब तीन बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची जानकीपुरम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। पुलिस के मुताबिक, ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। चौकी प्रभारी नीलेंद्र प्रताप ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। आशंका है कि युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी। पुलिस को मृतक की जेब की तलाशी में एक पर्चा मिला, जिस पर दो दवाइयों के नाम लिखे थे। पुलिस अब पर्चे और अन्य सुरागों के आधार पर युवक की पहचान कराने में जुटी है। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद तिवारी ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें