फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता के जयकारे, देशभक्ति के रंग में रंग गया पूरा वातावरण

भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड से पार्षद मान सिंह आजाद की ओर से बृहस्पतिवार को मंगल पांडे पार्क, सेक्टर क्यू अलीगंज से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा राम-राम बैंक होते हुए इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा पहुंची और वहां से वापस राम-राम बैंक चौराहे पर आकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान भारत माता की जय के उद्घोष से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। हाथों में तिरंगा लिए लोग देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। यात्रा में क्षेत्र के कई स्कूलों के बच्चे भी शामिल हुए। बच्चों में तिरंगा यात्रा को लेकर खासा उत्साह नजर आया। इस मौके पर पूर्व पार्षद बृज किशोर पांडेय, रामानुज तिवारी, ललित, संजीव तिवारी, सत्येंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें