लखनऊ के सीतापुर रोड पुरनिया क्रॉसिंग के पास 40 मिनट से भीषण जाम लगा हुआ है। जाम की वजह वाहनों का अव्यवस्थित तरीके से चलना है। गल्ला मंडी की तरफ से आ रहे वाहन पुरानिया या क्रॉसिंग की तरफ जा रहे हैं और मड़ियांव थाने की तरफ से आ रहे वाहनों के कारण तिराहे पर जाम की स्थिति बनी हुई है।